Bhilwara : विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
1.विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
भीलवाडा 19 नवंबर। अविविएनएल के ईजि. नीरज शर्मा ने बताया कि 11केवी खेड़ी पांसल फीडर से संबंधित क्षेत्र नया बापुनगर बी सेक्टर हीरो शोरूम के पीछे, 220 केवी जीएसएस कॉलोनी, कृष्णा नगर आवरी माता के पीछे, बिलिया पुर रोड़, सिद्धार्थ नगर, आस्था रेजीडेंसी, सारांश फैक्ट्री, एवरग्रीन टैक्स पार्क, नरेंद्र फार्मा, एवं 11 केवी खेड़ी पांसल फीडर से संबंधित क्षेत्र तथा संबंधित क्षेत्र 11 केवी ब्राइट स्टाइल फीडर ब्राइट स्टाइल फीडर, सीताराम कम्पनी, शिवोम कम्पनी, ब्राइट स्टाइल कम्पनी, सारांश कम्पनी, ब्राइट स्टाइल फीडर संबंधित क्षेत्र में 20 नवंबर को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
2. जिला स्तरीय अमृता हाट आयोजन समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला समाधान समिति व अभिसरण समिति की बैठक 20 नवंबर को
भीलवाडा 19 नवंबर। जिला स्तरीय अमृता हाट आयोजन समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, (DTF) महिला समाधान समिति व अभिसरण समिति (ICDS) की बैठक जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में गुरूवार 20 नवंबर को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित होगी। यह जानकारी महिला अधिकारिता विभाग, उपनिदेशक ने दी।
3. मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026
एसआईआर-2026 के तहत बुधवार तक जिले में 7 लाख 93 हजार 808 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज भीलवाड़ा, 19 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2026 के संदर्भ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दिनांक 4 दिसम्बर, 2025 तक वर्तमान मतदाता सूची में पंजीकृत समस्त मतदाताओं के बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र भरवाया जाकर मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑनलाईन सत्यापन किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील की है।
बुधवार सांय 4 बजे तक जिले में कुल 7 लाख 93 हजार 808 गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए गए।
अब तक 7 लाख 93 हजार 808 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज जिले में एसआईआर-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज भी किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 7 लाख 93 हजार 808 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।
जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 36 हजार 162 (44.39 प्रतिशत), माण्डल में 1 लाख 18 हजार 352(42.07 प्रतिशत), सहाड़ा में 1 लाख 19 हजार 573 (45.79 प्रतिशत), भीलवाड़ा में 65 हजार 517 (22.24 प्रतिशत), शाहपुरा 1 लाख 22 हजार 737 (46.83 प्रतिशत), जहाजपुर में 1 लाख 06 हजार 508 (41.67 प्रतिशत), माण्डलगढ़ में 1 लाख 24 हजार 959 (48.14 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।
बुधवार को 1 लाख 21 हजार 765 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज* बुधवार को सांय 04 बजे तक जिले में कुल 1 लाख 21 हजार 765 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार 827, माण्डल में 16 हजार 988, सहाड़ा में 17 हजार 918, भीलवाड़ा 15 हजार 567, शाहपुरा 16 हजार 218, जहाजपुर में 17 हजार 865, माण्डलगढ़ में 16हजार 382 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।
मतदाता स्वयं ऑनलाइन भर सकते है गणना प्रपत्र मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भरने की सुविधा दी गई है।
मतदाता अब पोर्टलhttps://voters.eci.gov.in/ पर विजिट कर ’एसआईआर-2026 : फिल इनुमेरेशन फॉर्म आइकन पर क्लिक कर ऑनलाईन अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
