Bhilwara: प्रधानमंत्री किसान उत्सव का आयोजन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का हुआ लाइव प्रसारण
 | 

प्रधानमंत्री किसान उत्सव का आयोजन

1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का हुआ लाइव प्रसारण

 भीलवाड़ा , 2 अगस्त | कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाइव प्रसारण श्री अशोक कोठारी, विशिष्ट एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधु , जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाडा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ |

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विनोद कुमार जैन ने बताया कि पूरे देश के 9 करोड़ 70 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 20 हजार 500 करोड़ की राशि हस्तानान्तरण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश मेहरा, उपखण्ड अधिकारी अक्षत सिंह तथा उप रजिस्ट्रार अरविन्द औझा इत्यादि ने सजीव प्रसारण देखा, कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सी.एम. यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र के प्रोफेसर के. सी. नागर ने निक्रा परियोजना के तहत वास्तविक समय आकस्मिकता योजना के किसानों को लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले में अभी तक लगभग 10 प्रतिशत बुवाई होना शेष है, इसमें किसान दलहनी फसलों की बुवाई कर सकते है, केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सी.एम. यादव ने अनुसुचित जन जाति योजना के तहत 30 किसानों को 1000 प्रताप धन चूजे एवं 500 पौधे वितरित किये |

इस अवसर पर आशुतोष मेहता अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी, श्रवण लाल कुमावत सी सी वी, परियोजना निदेशक आत्मा कृष्ण गोपाल जाट, उप परियोजना निदेशक मीना कुमारी, फार्म मैनेजर अनिता यादव, संजय कुमार आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम में 4 सौ से अधिक कृषको एवं महिला कृषकों ने भाग लिया |

2. चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना से रविवार की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी 

भीलवाड़ा, 2 अगस्त। चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है।

अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड - प्रथम भीलवाड़ा ने बताया कि 2 अगस्त(शनिवार) की सायं 4:15 बजे से भुंजरकला में पावर फ़ाल्ट हो गया था जिसे AVVNL द्वारा सही करने के प्रयास किए जा रहे है जिसके कारण WTP आरोली पर जल आपूर्ति बाधित है। उन्होंने सूचित किया है कि भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले की रविवार 03 अगस्त की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal