भीलवाड़ा-ज़िला स्तरीय जन सुनवाई स्थगित
भीलवाड़ा 17 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) का कार्यक्रम, जो पूर्व में 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित था, अब 21 फरवरी 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है इस कारणवश फ़रवरी माह के तृतीय गुरुवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जन सुनवाई स्थगित कर दी गई है |
खनन पट्टा धारकों के लिए महत्वपूर्ण बैठक 20 फ़रवरी को
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, भीलवाड़ा द्वारा खनन पट्टा धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे होगी, जिसमें ऑटो नवीनीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस बैठक में खनन पट्टा धारकों को ऑटो नवीनीकरण के लाभों और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी, जैसे कि प्रक्रिया की सरलता, समय की बचत, और खनन कार्य में निरंतरता।
खनन विभाग द्वारा सभी खनन पट्टा धारकों से बैठक में उपस्थित आवश्यक अभिलेख/दस्तावेज लेकर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है |
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
