Bhilwara: स्कूल बस हादसा, खाई में गिरी बस, कई बच्चे घायल

हादसे के बाद चालक फरार, जांच शुरू

 | 

भीलवाड़ा  7 अप्रैल 2026 - ज़िले के पारोली थाना क्षेत्र स्थित बेलावा गांव में मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल बस खाई में उतर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बस सेंट पॉल स्कूल सांकड़ा के बच्चों को घर से स्कूल लेकर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूल प्रबंधन ने बाल वाहिनी के बजाय निजी बस का उपयोग किया था और उसमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था, जिससे उनकी सुरक्षा जोखिम में पड़ गई।

#Bhilwara #Rajasthan #BreakingNews #SchoolBusAccident #IndiaNews #AccidentNews #RoadSafety #ChildSafety

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal