भीलवाड़ा -16 अक्टूबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर
 | 
bhilwara

News-स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुआ बैठक का आयोजन

जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) श्री मोहन लाल खटनावलिया की उपस्थिति में जिले के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ  सोमवार को स्वीप बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए जिले में चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रतिभागियों ने आमजन को जागरूक करने के साथ ही मतदान का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) ने पोस्टल बैलेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिन्हित 80 प्लस वरिष्ठ नागरिक एवं विशेष योग्यजन मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा दी जावेगी। उन्होंने सभी औद्योगिक संगठनों के संभागियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर 25 नवंबर को मतदान करने के स्वीप पोस्टर/फ्लेक्स/हॉर्डिंग्स/स्टीकर लगवाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान नोडल अधिकारी स्वीप ने सभी औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों को मतदान दिवस जागरूकता के बेनर उपलब्ध करवाये।

News-सी-विजिल ऐप को डाउनलोड करवा दी जानकारी

बैठक के दौरान औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिभागियों ने विधानसभा आमचुनाव के दौरान क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये विभिन्न सुझाव दिये। स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के अन्तर्गत की जाने वाली गतिविधियों एवं निर्वाचन विभाग द्वारा जारी ऑनलाईन मोबाइल एप (सी-विजिल ऐप, वोटर हेल्पलाईन ऐप, सक्षम एप एवं केवाईसी ऐप) के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी योगेश पारीक एवं सहायक नोडल प्रभारी स्वीप ने विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान संभागियो से सी-विजिल ऐप को डाउनलोड करवाते हुए इसके बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। सी-विजिल एप के माध्यम से चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई व वोटर हेल्पलाईन एप द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल करने, अद्यतन करने और हटाने के लिए ऑनलाईन आवेदन के बारे बताया।

सहायक नोडल प्रभारी स्वीप ने विशेष योग्यजन नागरिकों की सुविधाओं के लिये सक्षम ऐप के बारे में बताया इसके साथ ही केवाईसी एप के बारे में जानकारी दी गई जिसके अन्तर्गत मतदाता अपने उम्मीदवार के बारे में दी गई जानकारी को जान सकता है। बैठक के अन्त में सभी संभागियों को अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप ने स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत शपथ दिलाई गई।

बैठक में  मेवाड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के महासचिव आर.के. जैन व सज्जन सिंह राजावत, सिन्थेटिक विविंग मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पेड़ीवाल, जिला लघु उद्योग संघ के सचिव आर.के पोखरना, राशन विक्रेता संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण, जिला खाद-बीज विक्रेता संघ अध्यक्ष शांतिलाल पालीवाल, भीलवाड़ा कृषि खाद्यान्न व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष जमना लाल कचौलिया, राजस्थान खाद्यान्न व्यापार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार गगरानी, एफपीएस के संजय तिवाड़ी, लघु उद्योग संघ के संयुक्त सचिव अजय मुन्दड़ा, भीलवाड़ा डिस्ट्रीक्ट केमिस्ट संस्थान के सचिव राकेश काबरा, उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News