भीलवाड़ा मे 15 अक्टूबर को संबंधित क्षेत्रों में रहेंगी विधुत आपूर्ति बंद

प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी कटौती

 | 
District-level meeting on mineral development and illegal mining action in Bhilwara

 

1.15 अक्टूबर को संबंधित क्षेत्रों में रहेंगी विधुत आपूर्ति बंद

प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी कटौती

Udaipur Times News, Bhilwara News, Power Cut,  भीलवाड़ा, 14 अक्टूम्बर 2026 । हरीश कुमार टेलर सहायक अभियंता (पवस-I) हरीश कुमार टेलर ने बताया कि सम्बन्धित क्षेत्र - 11KV दादी धाम फीडर- दादी धाम, काँवा खेड़ा, कुमुद विहार-1,2, हरिजन बस्ती,शिवाजी नगर, बापू कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, एसडीए स्कूल, रहमानियाँ एग्रो, एफसीआई गोदाम के आस पास से संबंधित क्षेत्र। Power Cut Bhilwara 

11KV शिवाजी गार्डन फीडर - आरसी व्यास सेक्टर-1,2,3,4, शिवाजी गार्डन, आरके कॉलोनी सेक्टर-ए, पुराना मजदूर चौराहा, ऋषभ हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र। आरसी व्यास सेक्टर 7 स्पर्श हॉस्पिटल के सामने आर सी व्यास सेक्टर 5 श्री नाथ सर्किल आस पास मदर टेरेसा स्कूल के सामने, गँवारिया बस्ती, पालड़ी रॉड, शिव मंदिर, देवनारायण मंदिर, राम मंदिर ,आलोक स्कूल, टेम्पो स्टैंड, b, c सेक्टर सुभाष नगर,बाबा रामदेव मंदिर, 5 सेक्टर rc व्यास, शिवजी गार्डन आदि ,यूनिक होटल, सुखाड़िया नगर, इंडिया news, एंटीकरप्शन ऑफिस, ब्यावर बुकिंग, एलपीजी इंडियन ऑयल, सुखाड़िया सर्कल, सेंट असलम स्कूल, मिलन वाटिका, अजमेरा हॉस्पिटल, बायोस्कोप, सुप्रीम मोटर, UIT, सुभाष नगर स्कूल,a, b सेक्टर सुभाष नगर, मलान आदि। टंकी के बालाजी के सामने, रामदेव मंदिर के पास, सुभाषनगर, g, f, सेक्टर राजपूत कॉलोनी,चम्पालाल हलवाई, मंगल मूर्ति चौराहा, असर्वा सर्विस सेंटर, मधुवन वाटिका, रमा विहार, डी मार्ट आदि आरसी व्यास सेक्टर 7 स्पर्श हॉस्पिटल के सामने आर सी व्यास सेक्टर 5 श्री नाथ सर्किल आस पास का क्षेत्र,11KV मोदी ग्राउंड फीडर स्वास्तिक हॉस्पिटल ,वाटर वर्क्स सेक्टर नंबर 8, 8, 9 ,10 , नवजीवन पब्लिक स्कूल ,आर के हॉस्पिटल , मेवाड़ हॉस्पिटल , देव ent हॉस्पिटल ,गुर्जर समाज छात्रवास , भंसाली हॉस्पिटल , आर सी व्यास कॉलोनी सेक्टर नम्बर ,2,3,4 इंद्रा गांधी कम्युनिटी हॉल , व शिवाजी गार्डन, व मजदूर चौराहे के आसपास का क्षेत्र,आरसी व्यास ग्रिड संबंधित क्षेत्र |

उन्होंने बताया कि यह कटौती प्रात: 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेंगी।

2. पंचायतीराज आम चुनाव-2026

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु जिला प्रशासन सजग

 जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 308 एरिया व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 200 पुलिस अधिकारी लेंगे प्रशिक्षण

नगर निगम महाराणा प्रताप सभागार में 19 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रशिक्षण

 जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर)  जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के लिए आम चुनाव-2026 हेतु प्रथम चरण में पंचायत समिति कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, माण्डलगढ़, बिजौलिया, माण्डल, करेड़ा, सुवाणा एवं बनेड़ा तथा द्वितीय चरण में पंचायत समिति रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलिया कलां, आसीन्द, शम्भूगढ़ एवं हुरड़ा में जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन एवं पंच/सरपंच निर्वाचन के लिए नियुक्त समस्त एरिया मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। Power Cut 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण महाराणा प्रताप सभागार, नगर निगम भीलवाड़ा में दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगा। प्रशिक्षण में कुल 508 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे, जिसमें 227 कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं 47 एरिया मजिस्ट्रेट तथा 34 आरक्षित सहित कुल 308 एरिया/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 200 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित वाहन प्राप्त कर निर्धारित तिथि को आवंटित क्षेत्र में रवानगी लेंगे। Panchayatiraj Elections 2026 

प्रथम चरण के जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन हेतु मतदान दिनांक 22/10/2026 एवं पंच/सरपंच निर्वाचन हेतु 24/10/2026 के लिए 30 एरिया मजिस्ट्रेट एवं 166 सेक्टर मजिस्ट्रेट की रवानगी दिनांक 19/10/2026 को होगी। इसी प्रकार द्वितीय चरण के जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन हेतु 28/10/2026 एवं पंच/सरपंच निर्वाचन हेतु 30/10/2026 के लिए 17 एरिया मजिस्ट्रेट एवं 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट की रवानगी दिनांक 25/10/2026 को होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News