भूपाल नोबल्स संस्थान ने भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार पर दिया स्पष्टीकरण

मीडिया में प्रकाशित समाचारो को पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं आधारहीन बताया है

 | 

उदयपुर 21 अप्रैल 2026। भूपाल नोबल्स संस्थान में चल रहे विवाद के बीच विद्या प्रचारिणी सभा, भूपाल नोबल्स संस्थान ने कुछ मीडिया माध्यमों में भूपाल नोबल्स संस्थान के संबंध में प्रकाशित समाचार पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं आधारहीन बताया है। 

संस्थान इस प्रकार की खबरों का सख्त खंडन करता है और स्पष्ट करना चाहता है 

1. नियमित ऑडिट- संस्थान में प्रतिवर्ष नियमानुसार ऑडिट किया जाता रहा है। सभी वित्तीय अभिलेख पारदर्शी तरीके से संधारित हैं और संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष प्रस्तुत किए जाते रहे हैं।
2. संवैधानिक प्रक्रिया का पालन- संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्ति संस्थान के संविधान एवं निर्धारित नियमों के अनुसार ही की गई है। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात नहीं हुआ है।
3. वित्तीय पारदर्शिता- संस्थान में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं पाई गई है। सभी लेन-देन वैधानिक प्रक्रिया के तहत और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए गए हैं।
4. भ्रामक आरोपों का खंडन- प्रकाशित समाचार में लगाए गए आरोप निराधार हैं और तथ्यों से परे हैं। ऐसे आरोप संस्थान की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से फैलाए जा रहे हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
5. एफ.डी.आर. सम्बन्ध में सत्यता - प्रकाशित समाचार 26 करोड़ की एफ.डी. के सम्बन्ध में दायर वाद अतिरिक्त सिविल न्यायाधिश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट क्र.स.-2 दक्षिण, उदयपुर द्वारा वाद खारिज कर दिया गया है।
6. विद्या प्रचारिणी सभा सदस्य में पारदर्शिता- विद्या प्रचारिणी सभा सदस्य का चयन सभा की सर्वसम्मति से एडहॉक कमेटी द्वारा दिये गये बयान में जब्बरसिंह द्वारा अपने पुत्र को सदस्य बनाया जाना बताया है जो तथ्यहिन है चूंकि उनके कोई पुत्र नही है।
7. चार्ज लेने सम्बन्ध में - विद्या प्रचारिणी सभा के अधिकृत अधिकारी से एडहॉक कमेटी के सदस्यों कों किसी प्रकार का चार्ज नही दिया गया है
8. एस.ओ.जी केस के सम्बन्ध में- विद्या प्रचारिणी सभा के अधिकृत अधिकारियों के पत्रों कों नजरअदांज कर एडहॉक कमेटी के सदस्य रघुवीर सिंह गामड़ा, पूर्व कुलसचिव अभियुक्त है जिस पर दो माह पूर्व ही एफ.आई.आर. जयपुर में दर्ज हुई है
9. नियमित अध्ययन एवं प्रवेश प्रक्रिया जारी- संस्थान की समस्त ईकाईयों (विद्यालय/महाविद्यालय) में नियमित रूप से अध्ययन एवं परिक्षाएं हो रही है एवं नवीन प्रवेश प्रारम्भ होकर प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।
10. कानूनी कार्रवाई पर विचारः संस्थान इस प्रकार की भ्रामक एवं अपुष्ट खबरें प्रकाशित करने वाले संबंधित पक्षों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

संस्थान का संकल्प

भूपाल नोबल्स संस्थान शिक्षा, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता के अपने मूल्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर कार्य करता रहेगा।

#UdaipurNews #RajasthanNews #BhopalNobles #EducationIndia #CollegeNews #UdaipurUpdates #RajasthanEducation #BreakingNewsUdaipur #IndiaEducation #Transparency