CM गहलोत का बड़ा फैसला, पुलिस कांस्टेबल के 8438 पदों पर होगी भर्ती

इस साल पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 खाली पदों पर भर्ती होगी

 | 
police constable recruitment exams

2022-23 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4,000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान सरकार आने वाले दो साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। इस साल पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 खाली पदों पर भर्ती होगी। 2022-23 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4,000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। 

गृह विभाग के प्रस्ताव पर साल 2021-22 और 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि अभी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का गठन करके भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल बजट के दौरान पुलिस में दो साल के दौरान कॉन्सटेबल के 8438 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा पर काम शुरू कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News