राजस्थान मे निवेशकों के लिए बड़ी खबर, राज निवेश सिंगल विंडो सिस्टम का विस्तार

 | 
Raj Nivesh Single Window Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राज्य सरकार द्वारा उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने तथा निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के सिंगल विंडो सिस्टम राज निवेश का विस्तार किया गया है। Rajasthan News

राजस्थान एंटरप्राइजेज सिंगल विंडो इनेबलिंग एंड क्लियरेंस (संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत संशोधित सूची में अब 19 विभागों से जुड़ी अनुमतियां और स्वीकृतियां शामिल की गई हैं। साथ हीसंबंधित सेवाओं के लिए वर्तमान निर्धारित समय-सीमा भी शामिल की गई है। अब राजनिवेश पोर्टल से 190 अनुमतियां और स्वीकृतियां मिल रही हैं। Rajasthan News

इससे पूर्व राजस्थान एंटरप्राइजेज सिंगल विंडो इनेबलिंग एंड क्लियरेंस रूल्स, 2020 के तहत सूची में 11 विभागों की 41 सेवाएं शामिल थीं। राज निवेश सिंगल विंडो सिस्टम के विस्तार के साथ अब इसमें कई नए विभागों और उनकी सेवाओं को भी शामिल किया गया हैजो पहले इस व्यवस्था का हिस्सा नहीं थे। Rajasthan News

सेवाओं की संख्या में इस व्यापक वृद्धि से निवेशकों और उद्यमियों को विभिन्न विभागों से संबंधित अनुमतियां एवं स्वीकृतियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेंगी। साथ हीसेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा से प्रक्रिया में पारदर्शिताजवाबदेही और समयबद्धता को और मजबूती मिलेगी। Rajasthan News

आवेदनों में बढ़ोतरीसेवाओं के निस्तारण समय में कमी

राज निवेश पोर्टल पर प्रतिमाह प्राप्त होने वाले औसत आवेदनों की संख्या वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 2,800 से बढ़कर 10,000 से अधिक हो गई है। साथ हीकई प्रमुख सेवाओं के औसत निस्तारण समय में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ई-तुलामान (बांट व माप का सत्यापन एवं मुद्रांकन) का औसत निस्तारण समय 12 दिन से घटकर 7 दिनन्यू इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन (जेवीवीएनएल) का 10 दिन से घटकर 5 दिन तथा पर्यटन इकाई परियोजना की स्वीकृति का समय 16 दिन से घटकर 10 दिन हो गया है। वहींफैक्ट्रीज लाइसेंस के नवीनीकरण की सेवा अब वास्तविक समय (रियल टाइम) में ही निस्तारित की जा रही है। इससे निवेशकों और उद्यमियों को सेवाएं अधिक तेजी और सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं। Rajasthan News

नियमों के सरलीकरण में राजस्थान का देश में दूसरा स्थान

राजस्थान सरकार द्वारा निवेश प्रोत्साहन और कारोबार को आसान बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण मुहर लगी है। नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक में राजस्थान को ‘अग्रणी राज्य’ की श्रेणी में स्थान मिला है। बड़े राज्यों की श्रेणी में नियमों के सरलीकरण में राजस्थान ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त निवेश प्रोत्साहन नीतियों में राज्य तीसरे स्थान पर रहा है। Rajasthan News

राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करनेनिवेश प्रक्रिया को सरल बनाने और निवेशकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे नीतिगत एवं प्रक्रियागत सुधारों का सकारात्मक परिणाम इन उपलब्धियों के रूप में सामने आया है। राज निवेश सिंगल विंडो सिस्टम का विस्तार भी राज्य में निवेश के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Rajasthan News

  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News