TV देखने वालों के लिए बड़ी खबर, अब कार्यक्रम के बीच मे अधिक समय तक देखने मिल सकते है विज्ञापन

 | 
TV News

 

 

Udaipur Times, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने किसी कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान एक घंटे में विज्ञापनों की अधिकतम अवधि 12 मिनट तय की गई थी। अब टेलीविजन चैनलों के लिए विज्ञापनों की अवधि पर लगी 12 मिनट की सीमा खत्म हो गई है। ऐसे मे TV देखने वालों अब कार्यक्रम के बीच मे अधिक समय तक विज्ञापन देखने मिल सकते है।

दरअसल ‘सेवा की गुणवत्ता के मानक (टेलीविजन चैनलों में विज्ञापनों की अवधि) विनियम, 2012' के तहत, किसी कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान एक घंटे में विज्ञापनों की अधिकतम अवधि बारह मिनट तय की गई थी। इन विनियमों का मुख्य उद्देश्य ‘केबल टेलीविन नेटवर्क नियम, 1994’ के नियम 7, उप-नियम (11) के तहत तय विज्ञापन की अवधि की सीमा की निगरानी करना और उसे लागू करना था, ताकि सेवा की गुणवत्ता बनी रहे।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने 21 अगस्त 2026 को सरकारी गजट में प्रकाशित एक अधिसूचना के जरिए, केबल टेलीविज़न नेटवर्क नियम, 1994 के नियम 7 के उप-नियम (11) को हटा दिया है। इससे टेलीविजन चैनलों के लिए विज्ञापनों की अवधि पर लगी 12 मिनट की सीमा खत्म हो गई है। यह सीमा टेलीविजन प्रसारण क्षेत्र में आए बड़े बदलावों, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हटाई गई है। इसका उद्देश्य  टेलीविजन प्रसारण क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और व्यवसाय करने में आसानी को सुनिश्चित करना है।

 

 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News