राजस्थान मे इंटर्नशिप कर रहे युवाओ के लिए बड़ी खबर, उपस्थिति प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन अपलोड होंगे

 | 
Internship

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राज्य सरकार की मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2026 से राजकीय कार्यालयों में इंटर्नशिप कर रहे बेरोजगार आशार्थियों के उपस्थिति प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन डिजिटल ई-हस्ताक्षर के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे।

संभागीय रोजगार कार्यालय, जयपुर की संयुक्त निदेशक नवरेखा ने बताया कि योजना में अधिक पारदर्शिता एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माह अप्रैल, 2026 से इंटर्नशिप कर रहे समस्त अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग एवं अटेंडेंस सर्टिफिकेट संबंधित विभाग, संस्था के कार्यालयाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा अपनी राजकीय SSO ID के माध्यम से रोजगार विभाग के EEMS 2.0 पोर्टल अथवा राज ईईएमएस 2.0 मोबाइल एप पर प्रत्येक माह की समाप्ति के उपरांत आगामी माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएंगे। निर्धारित अवधि में उपस्थिति प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित इंटर्न को उस माह का बेरोजगारी भत्ता देय नहीं होगा।

अतः सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपनी SSO ID के माध्यम से रोजगार विभाग के ईईएमएस 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण एवं मैपिंग शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपस्थिति प्रमाण-पत्र समय पर ऑनलाइन डिजिटल ई-हस्ताक्षर सहित अपलोड किए जा सकें।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News