कांग्रेस को बड़ी राहत, बागी निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए

 | 
Udaipur News Nagar Nigam Elections

 

 

 

Udaipur Times News , Political News , उदयपुर सितंबर 2026  । नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे कई उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपने नामांकन वापस ले लिए। इसका श्रेय उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा को दिया जा रहा है । Political  News 

रघुवीर सिंह मीणा ने सभी बागी उम्मीदवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर समझाइश की।

इसके बाद उम्मीदवारों ने कांग्रेस के साथ रहने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में वार्ड संख्या 1 से रवि शर्मा, वार्ड 29 से गणेश चंद्र शर्मा, वार्ड 39 से चंद्रशेखर सांखला, वार्ड 33 से अशोक शाह, वार्ड 38 से बुशरा सुल्ताना और अखरोज बानो, वार्ड 45 से अज़हर मोहम्मद मंसूरी, वार्ड 46 से दीपक मेनारिया, वार्ड 48 से प्रवीण नखरिया, वार्ड 68 से सीमा कुमारी प्रजापत तथा वार्ड 77 से शोभालाल भील शामिल हैं। Udaipur News 

नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों ने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे।

कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने से पार्टी को कई वार्डों में राहत मिली है और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News