पुलिस थाना अम्बामाता की बड़ी कार्रर्वाइ: शातिर वाहन चोर गिरप्तार

पुरानी चाबियों से खोलता था वाहनों के लॉक 
 | 
Udaipur Local Police News अम्बामाता पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 13 बाइक बरामद

UdaipurTimes, 29 November 2026 | Udaipur Local Police News: शहर में लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए अम्बामाता थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी ने पूछताछ में उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस उससे अन्य वारदातों और चोरी के वाहनों के संबंध में पूछताछ कर रही है। Udaipur Local News

SP डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों और वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी नारायण लाल गमेती को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को फतेहपुरा चुंगी नाका के पास मंगल श्री गार्डन निवासी पवन कुमार टेलर ने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उसने सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन दोपहर 12 बजे वह मौके पर नहीं मिली। Udaipur Local Police News

अम्बामाता पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 13 बाइक बरामद

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश की। संदेह के आधार पर नारायण लाल गमेती को डिटेन कर पूछताछ की गई, जिसमें वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 13 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुरानी चाबियों से खोलता था वाहनों के लॉक

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने पास दुपहिया वाहनों की पुरानी चाबियां रखता था। वह काम की तलाश में उदयपुर आता था। जब उसे दिहाड़ी मजदूरी नहीं मिलती तो वापस घर जाने के लिए किसी स्थान पर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाता था। पुरानी चाबी या अन्य तरीकों से लॉक खोलकर वाहन चोरी कर ले जाता था। Rajasthan Local News

पूछताछ में सामने आई वारदातों के अनुसार, आरोपी ने फतेहपुरा चुंगी नाका, हिरणमगरी, देवाली नहर, सेवाश्रम, सेक्टर-8 पेट्रोल पंप के पीछे और प्रतापनगर के कालका माता रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करना बताया है। पुलिस के अनुसार, कुछ वाहन करीब चार साल पुराने मामलों से जुड़े हैं।

पुलिस को आरोपी से उदयपुर जिले में वाहन चोरी की अन्य वारदातों और चोरी के वाहनों की बरामदगी की भी संभावना है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान जारी है।