Udaipur Times, Mount Abu Bird Festival 2026: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की वादियों में आगामी 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर ग्रीन पीपल सोसाइटी (GPS) की तृतीय बैठक उदयपुर मे संपन्न हुई। Mount Abu Bird Festival 2026
बैठक में फेस्टिवल की विस्तृत रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों, स्टॉल, प्रकाशन, ब्रांडिंग, अतिथि सत्कार तथा आगामी जागरूकता गतिविधियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में फेस्टिवल के दौरान लगने वाली विभिन्न स्टॉलों को लेकर सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पुष्पा खमेसरा द्वारा पक्षियों पर आधारित दुर्लभ डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाने पर सहमति बनी। Mount Abu Bird Festival 2026
अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि बैठक में फेस्टिवल के अवसर पर प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका (Souvenir) को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्मारिका में पक्षियों, जैव विविधता, संरक्षण, प्रकृति पर्यटन एवं स्थानीय पारिस्थितिकी से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेख शामिल किए जाएंगे। लेखों के विषय तय कर उनकी जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी गई।
फेस्टिवल की व्यापक पहुंच और प्रतिभागियों को उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पॉकेट-साइज पुस्तिका (बुकलेट) प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया। इसमें माउंट आबू के प्रमुख पक्षियों, पक्षी अवलोकन स्थलों, संरक्षण संबंधी जानकारी तथा फेस्टिवल की प्रमुख गतिविधियों को संक्षिप्त एवं आकर्षक रूप में शामिल किया जाएगा।
ब्रांडिंग और प्रायोजन पर भी मंथन
बैठक में बर्ड फेस्टिवल की ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार सामग्री, अतिथि उपहार (हैम्पर्स), प्रकाशन सामग्री तथा आगामी जागरूकता गतिविधियों की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संभावित प्रायोजकों से संपर्क एवं सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। Mount Abu Bird Festival 2026
सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि माउंट आबू की समृद्ध जैव विविधता और पक्षी संपदा को देशभर के पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों एवं पर्यटकों तक पहुंचाने के साथ-साथ पक्षी संरक्षण के प्रति स्थानीय समुदाय में भी जागरूकता बढ़ाई जाए।