भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल उदयपुर में


भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल उदयपुर में

बैंक तिराहे पर होगी आमसभा.. दिल्ली के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी करेंगे संबोधित

 
Manoj Tiwari

उदयपुर 7 सितंबर 2023। कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज, भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में परिवर्तन यात्राएं निकाली है 3 सितंबर को बेणेश्वर धाम से प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा आज शुक्रवार को उदयपुर शहर जिला की दोनों ही विधानसभा में यात्रा प्रवेश करेगी।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जन-जन तक इस गहलोत सरकार के कुशासन का होगा जन जागरण। यात्रा का उदयपुर शहर जिला के मंडलों में प्रवेश के साथ ही स्वागत एवं सभाओं का दौर प्रारंभ हो जाएगा। प्रातः 11:00 बजे गोगुंदा से रथ यात्रा फतेहपुरा से नगर में प्रवेश करेगी यहां से 11:15 पर आरके सर्किल 11.25 पर भुवाणा 12:00 बजे एकलिंगपुरा 1:00 बजे बलीचा बाईपास 2:00 बजे टीडी 3:00 बजे नंदेश्वर 3:15 बजे नाई 3:30 बजे बुझडा 4:00 बजे सीसारमा 5:15 बजे रामपुरा 6:15 बजे दूधिया गणेश 6:30 बजे सुभाष चौक 6.40 बजे राडा जी चौराहा 6.50 बजे चेतक 6.55बजे हाथीपोल 7:00 बजे अश्विनी बाजार 7:15 बजे दिल्ली गेट होते हुए 7:30 बजे बैंक तिराहे पर पहुंचेगी जहां पर भाजपा शहर जिला की ओर से ऐतिहासिक स्वागत होगा।

भाजपा जिला संयोजक तखत सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रारंभ से लेकर सभा तक रथ यात्रा की विभिन्न विभिन्न मंडलों मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की जा चुकी है। युवा मोर्चा बाइकर्स रैली के साथ रथ यात्रा की अगवानी करेगा । महिला मोर्चा सर पर कलश और श्रीफल रखकर यात्रा का स्वागत करेगी एवं इसी प्रकार जहां-जहां से भी रथ यात्रा गुजरेगी वहां वहां पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल मोर्चा और प्रकोष्ठों द्वारा भव्य स्वागत पुष्प वर्षा की जाएगी।

जिला सहसंयोजक गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जब यात्रा निकलेगी तब यात्रा का ग्रामीण परिवेश में स्वागत भी परंपरागत रूप से किया जाएगा जहां पर कार्यकर्ता थाली मांदल ढोल नगाड़ों एवम पारंपरिक रूप से गवरी के लोक नृत्य आदि से यात्रा का स्वागत करेंगे।

रथ यात्रा के शहर एवं ग्रामीण संयोजक अतुल चंडालिया एवं खूबी लाल पालीवाल ने बताया कि बैंक तिराहे पर विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता, शहर एवं ग्रामीण विधानसभा से आमजन भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस महत्ती आमसभा को भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, गायक श्री मनोज तिवारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सीपी जोशी संबोधित करेंगे।

आम सभा को परिवर्तन यात्रा संयोजक चुन्नीलाल गरासिया सह संयोजक प्रमोद सामर, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक आदि संबोधित करेंगे।

परिवर्तन यात्रा की स्वागत एवं आमसभा की तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है एवं इस कार्य के लिए शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के नेतृत्व में महामंत्री किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ पूर्व महापौर रजनी डांगी तखत सिंह शक्तावत अतुल चंडालिया खूबीलाल पालीवाल दीपक बोल्या, नानालाल वया कविता जोशी विजय आहुजा महेशपुरी गोस्वामी आदि तैयारी में लगे हुए हैं।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रा का रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा एवं शनिवार 9 सितंबर प्रातः 9:00 बजे होटल रॉयल हिस्टोरिया में प्रेस वार्ता कर आगे की ओर यात्रा प्रस्थान करेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags