भाजपा की पहली सूची जारी, मोदी समेत 195 नाम शामिल

एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुरम से दी टिकट 

 | 
bjp

आगामी लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची जारी हो चुकी है। आज शाम को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। उदयपुर सीट से अर्जुन लाल मीणा का टिकट काटकर मन्नालाल रावत को दिया गया है।  वहीँ बांसवाड़ा डूंगरपुर सीट पर हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये महेंद्र जीत सिंह मालवीया को टिकट दिया गया है।  जबकि चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से सीपी जोशी को टिकट दिया गया है।  

प्रधानमंत्री मोदी काशी यानि वाराणसी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्वानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपनी सीट कोटा से फिर मैदान में होंगे। पार्टी ने सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुरम से प्रत्याशी बनाया है। उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती से पूर्व IAS और मोदी जी के पूर्व निजी सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को टिकट मिला है।

bjp list

bjp list

bjp list

bjp list

bjp

bjp

bjp

bjp

bjp

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News