भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्री मदनलाल सैनी का आज शाम को दिल्ली में निधन हो गया। श्री सैनी के निधन से प्रदेश में शौक की दौड़ गई। श्री सैनी का पार्थिव शरीर कल सुबह मंगलवार को जयपुर लाया जायेगा। जहाँ प्रदेश कार्यालय में उनका शव कार्यकर्ताओ और आमजन के दर्शन हेतु रखा जाएगा। प्रदेश भाजपा ने सैनी के निधन के कारण प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।

The post

 | 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन

उदयपुर 24 जून, 2019। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्री मदनलाल सैनी का आज शाम को दिल्ली में निधन हो गया। श्री सैनी के निधन से प्रदेश में शौक की दौड़ गई। श्री सैनी का पार्थिव शरीर कल सुबह मंगलवार को जयपुर लाया जायेगा। जहाँ प्रदेश कार्यालय में उनका शव कार्यकर्ताओ और आमजन के दर्शन हेतु रखा जाएगा। प्रदेश भाजपा ने सैनी के निधन के कारण प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।

बताया जाता है की श्री सैनी को फेंफड़ो में इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। जहाँ उनका उपचार चल रहा था। श्री सैनी का जन्म राजस्थान के सीकर में 13 जुलाई 1943 में हुआ था। वह जनसंघ के ज़माने से राजनीती में सक्रिय रहे है। सैनी झुंझनू जिले के उदयपुरवाटी से विधायक भी रह चुके है।

मदनलाल सैनी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया समेत प्रदेश के सभी नेताओ ने शोक व्यक्त किया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मदनलाल सैनी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रमोद सामर, देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, उप प्रमुख सुन्दरलाल भाणावत, डेयरी अध्यक्ष डाॅ. गीता पटेल ने कहा कि ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ छवि वाले श्री सैनी के इस दुःखद देहावसान से भारतीय जनता पार्टी को भारी क्षति हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News