जयपुर नगर निगम मेयर के लिए बीजेपी के सुनील और कांग्रेस की सुनीता मे होगा मुकाबला

 | 
Jaipur Nagar Nigam Mayor Election

 

Udaipur Times, Jaipur News, Jaipur Municipal Corporation: नगर निगम जयपुर के मेयर पद के लिए 25 सितंबर को होने वाले चुनाव मे बीजेपी के सुनील और कांग्रेस की सुनीता मे मुकाबला तय हो गया है। Jaipur News

जयपुर नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी (महापौर एवं उपमहापौर) आशीष कुमार ने बताया कि नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम रूप से दो अभ्यर्थी महापौर पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। Jaipur Municipal Corporation

उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों में सुनीता गुप्ता मावर (इंडियन नेशनल कांग्रेस, चुनाव चिह्न हाथ) तथा सुनील (भारतीय जनता पार्टी, चुनाव चिह्न कमल) शामिल हैं। Jaipur News

मतदान 25 सितंबर, 2026 ( प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक) होगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना होगी। Jaipur Municipal Corporation

आपको बता दे की जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों मे से बीजेपी को 78, कांग्रेस को 57 और 15 निर्दलीय पार्षदों को जीत मिली है । संख्या बल के हिसाब से बीजेपी का पलड़ा भारी है लेकिन फिर भी अंतिम परिणाम 25 सितंबर को ही तय होगा । Jaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News