BJP के सुनील कोठारी बने जयपुर नगर निगम के नए मेयर

 | 
Jaipur New mayor sunil Kothari

 

 

Udaipur Times, Jaipur Mayor Sunil Kothari, Jaipur News: बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर नगर निगम जयपुर के नए मेयर के रूप मे निर्वाचित हुए। Jaipur Municipal Corporation

निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सभासद भवन, नगर निगम जयपुर में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। निर्वाचन में कुल 150 मत पड़े, जिनमें 149 मत वैध पाए गए तथा एक मत नोटा के लिए डाला गया। नामंजूर एवं निविदत्त मतों की संख्या शून्य रही। Jaipur Mayor Sunil Kothari

रिटर्निंग अधिकारी महापौर एवं उपमहापौर आम चुनाव 2026 आशीष कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अभ्यर्थी सुनील कोठारी को 89 मत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस (Congress) की अभ्यर्थी सुनीता गुप्ता मावर को 60 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुनील को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष (महापौर) पद के लिए सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया गया। Jaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News