भाजपा की उदयपुर मे निकली जनजागरण पदयात्रा

रामलाल शर्मा ने कांग्रेस को दी 50 नाम बताने की चुनौती

 | 
BJP Rally

 

 

Udaipur Times News, BJP Rally Udaipur,  उदयपुर 4 नवंबर 2026 - भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत शहर में जनजागरण पदयात्रा निकाली गई।

टाउनहॉल स्थित नगर निगम परिसर से शुरू हुई पदयात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैंक तिराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने से लेकर देश में आपातकाल लगाने तक का काम किया।

शर्मा ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह उदयपुर शहर में ऐसे 50 मतदाताओं के नाम बताए, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल अराजकता फैलाकर सत्ता में आना चाहती है। Udaipur News 

पदयात्रा में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, डॉ. अलका मुंदड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, मांगीलाल जोशी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, प्रमोद सामर और पिंकी मांडावत सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

आभार मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा ने व्यक्त किया। BJP Rally 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News