BJP की सरोज कंवर बनी जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर

 | 
Jaipur 1st Female Deputy Mayor Saroj Kanwar

 

Udaipur Times, Jaipur News: जयपुर नगर निगम मे बीजेपी की सरोज कंवर पहली महिला उपमहापौर (Deputy Mayor) के  पद पर निर्वाचित हुई है। Jaipur News

जयपुर नगर निगम के सभासद् भवन में  आयोजित मतदान प्रक्रिया में रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार की निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया गया। Jaipur Nagar Nigam

रिटर्निंग अधिकारी महापौर एवं उपमहापौर आम चुनाव 2026 ने बताया कि जयपुर नगर निगम में कुल 150 सदस्यों में से 149 सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहे और मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान के पश्चात संपन्न हुई मतगणना में कुल 148 मत विधिमान्य पाए गए, जबकि 01 मत नोटा को मिला। Jaipur Nagar Nigam Deputy Mayor

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सरोज कंवर को सर्वाधिक 89 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 58 मत मिले। इस प्रकार सरोज कंवर जयपुर की पहली महिला उपमहापौर के रूप मे 31 मतों के अंतर से उप महापौर बनी। Jaipur Nagar Nigam First Woman Deputy Mayor

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि श्रीमती सरोज कंवर को राजस्थान नगरपालिका नियमों के अनुसूची-6 (नियम 87)  के उपनियम (6) में अंतर्विष्ट उपबंधों का अनुसरण करते हुए  विधिवत रूप से जयपुर नगर निगम के उप महापौर पद पर निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। Jaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News