तालाब में कूदे व्यक्ति का शव चार दिन बाद मिला

कल शाम को पाल तोड़कर तालाब का पानी कम किया था

 | 
drown

उदयपुर 21 नवंबर 2024। पुलिस की गाड़ी को देखकर तालाब में कूदे व्यक्ति का शव गुरुवार सुबह तालाब में आखिरकार मिला गया। गौरतलब है की 17 नवंबर दोपहर करीब 2.30 बजे युवक पुनावली मेडी का मथारा गांव निवासी खुम सिंह ने पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में छलांग लगा दी थी। 

थानाधिकारी प्रवीण सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जिसका मानसिक संतुलन कथित रूप से कुछ दिनों से ठीक नहीं था,उसके बारे में गांव वासियों से सुचना मिली थी की वो गांव में धारदार वस्तु हाथ में लेकर घूम रहा है और चेहरे पर सिंदूर लगाया हुआ है, साथ ही उसने एक बकरी और एक राहगीर पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया है।

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन 3 दिन लगातार सर्च करने के बावजूद भी मृतक कर शव नही मिला पर रहा था, जिसके चलते बुधवार को तालाब की पाल को तोड़ा गया और तालाब के पानी को कम किया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News