गोगुन्दा में एक कुंए से 40 वर्षीय व्यक्ति कि लाश मिली

पिछले दो दिन से अपने घर से लापता था
 | 
gogunda

उदयपुर 30 जनवरी 2023 । ज़िले के गोगुन्दा में एक कुंए से एक व्यक्ति की लाश नजर आने पर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कि जानकारी मिलने पर गोगुन्दा थाना पुलिस कों सूचना दी गई। जिस पर नागरिक सुरक्षा विभाग कि टीम कों मौके पर बुलाया गया जिसने करीब 2 घंटों कि मेहनत के बाद लाश कों कुंए से बाहर निकाला गया और मुर्दाघर में भिजवाया गया।

मृतक की पहचान सुखलाल गमेती निवासी गोगुन्दा के रूप में हुई जो पिछले दो दिन से अपने घर से लापता था और घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे।

सर्च ऑपरेशन में मुख्य भूमिका कैलाश मेनारिया, प्रवीण सिंह राठौड़, सचिन कंडारा, भवानी शंकर, रवि शर्मा, हरीश कल्याण और अनिल सेन ने निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News