ओडी नांदवेल नदी में बहे दो युवको में से एक का शव मिला

सिविल डिफेंस की टीम लगातार कर रही है तलाश, एक युवक का अभी तक नहीं चला पता 

 | 
civil defence

उदयपुर 22 अगस्त 2022 । सिविल डिफेंस की टीम ने लगातार 12 घंटो से भी अधिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर डबोक इलाके में मौजूद ओडी नांदवेल में बह रही नदी में रविवार रात को बहे दो युवकों में से एक का शव बाहर निकाल लिया है तो वहीँ वहीँ दुसरे के शव की तलाश अभी भी जारी है। 

रेस्क्यू टीम के कैलाश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति का शव निकला गया है उसकी पहचान हेमेन्द्र सिंह देवड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे दो युवक नदी का रास्ता पार कर रहे थे तभी अपनी मोटरसाइकल सहित नदी में जा गिरे और तेज बहती नदी में के बहाव के साथ बह गए। 

नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक पर्वत सिंह चुंडावत के आदेश पर तत्काल टीम रवाना हुई मौके पर पहुंच सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया परंतु अंधेरा अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा, जिसे सोमवार सुबह 7:00 बजे फिर से प्रारंभ किया गया। नदी का बहाव तेज होने से सर्च ऑपरेशन में भी टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन लगातार मेहनत करते हुए सोमवार शाम तक टीम हादसे में डूबे दो में से एक व्यक्ति के शव को घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर से निकालने में सफल हुई लेकिन दुसरे व्यक्ति के शव की तलाश अभी भी जारी है।  

जानकारी के अनुसार ओड़ी गांव नांदवेल के पास उदयसागर के गेट खोलने पर यह पानी इस नदी में आता है जिस से इसका जलस्तर बढ़ जाता है, रविवार रात को भी नदी का प्रवाह काफी तेज था तभी दो मोटरसाइकल सवार नदी में मोटर साइकल सहित जा गिरे। 

गौरतलब है की इस वर्ष प्री- मानसून सीजन में भी भरपूर बारिश होने की वजह से उदयपुर के सभी जलाशय लबालब हो गए और इनका पानी आगे किसी और तरफ डाईव्रट किया जा रहा है, जिस से इन जलाशेयों का स्तर अचानक से बढ़ने पर लोग हादसों का शिकार बन रहे है, ऐसी ही एक घटना रविवार को अलसीगढ़ में भी सामने आई थी जहाँ एक युवक का पैर फिसलने से वो तालाब में जा गिरा था और अपनी जान गँवा दी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News