Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर की पिछोला झील के गणगौर घाट स्थित दाई जी पुलिया से कल सोमवार को अज्ञात व्यक्ति के डूब गया था जिसका शव आज मंगलवार को सुबह बरामद किया गया।
राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम कल मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा था। आज मंगलवार प्रात 8:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर टीम ने शव को ढूंढ का पानी से बाहर निकाला।
शव को पुलिस थाना घंटाघर को सुपुर्द किया। रेस्क्यू टीम में विपुल चौधरी, गौरव बागोरा, भवानी शंकर वाल्मीकि, दिनेश गमेती, सचिन कंडारा, मुकेश सेन, बने सिंह गुर्जर, दिव्यांश वैष्णव, पुरुषोत्तम कुमावत, रवि शर्मा, कैलाश गमेती, प्रवीण सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।