मावली में लापता बच्ची का शव कुएं में मिला

पांच दिन से गायब ढाई वर्षीय इशिका का शव निकालने में नागरिक सुरक्षा टीम ने किया रेस्क्यू, पुलिस जांच जारी

 | 
Alt Text: Civil Defence team recovering body of missing toddler from well in Mavli, Udaipur

उदयपुर 20 जनवरी 2026 - मावली थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व लापता हुई ढाई वर्षीय बच्ची इशिका का शव एक कुएं में तैरता हुआ मिला।

मृतका की पहचान इशिका पिता भेरुलाल बंजारा, निवासी राजेला बंजारा बस्ती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शव कुएं की अधिक गहराई में होने के कारण उसे बाहर निकालना कठिन था। इस पर उदयपुर से राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम को शाम करीब 5 बजे मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए मावली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

राहत एवं बचाव कार्य में नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम के वाहन चालक प्रकाश राठौड़, गोताखोर विजय नकवाल, भवानी शंकर, विपुल चौधरी, कैलाश मेनारिया और नरेश चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News