बड़ी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवती का शव

फ़िलहाल युवती को कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है

 | 
body found at badi lake

उदयपुर 16 अक्टूबर 2024। शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर नाई थाना क्षेत्र के बड़ी तालाब में एक अज्ञात युवती का शव तैरता हुआ पाया गया। पुलिस की सूचना पर नागरिक सुरक्षा की विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम के सदस्य विजय नकवाल, विपुल चौधरी ,दीपक वडेरा ,सचिन कंडारा, कैलाश गमेती, मोहन सिंह राणावत ने शव निकाल कर नाई थाना पुलिस को सौंपा।

पुलिस में शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फ़िलहाल युवती को कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अब अज्ञात युवती के परिजन के पता लगाने में जुटी हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News