मावली के रठाणा गांव में कुएं से युवक का शव बरामद
राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम ने शव को निकाला बाहर
| Sep 18, 2025, 18:30 IST
उदयपुर 18 सितंबर 2025। मावली थाना क्षेत्र के रठाणा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक कुएं के पास खड़ी बाइक ने पुलिस को संदेह में डाल दिया। सूचना मिलने पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची।
करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने कुएं से शव को बाहर निकाला और मावली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान दिनेश सिंह (22) पुत्र हरि सिंह निवासी रठाणा के रूप में हुई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में वाहन चालक प्रकाश राठौड़, गोताखोर विजय नकवाल, भवानी शंकर, पुरुषोत्तम कुमावत, सचिन कंडारा, दिनेश गमेती और बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया शामिल रहे।
