उदयपुर में बोहरा समाज का ‘बीट द हीट’ अभियान शुरू, राहगीरों को पिलाई ठंडी छाछ

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देश पर देहली गेट चौराहे पर 5300 ग्लास छाछ वितरण का लक्ष्य

 | 
Members of the Bohra community distribute chilled buttermilk under the ‘Beat the Heat’ initiative at Delhi Gate intersection in Udaipur to provide relief from rising summer temperatures.

उदयपुर 23 मई 2026 - बोहरा सामज के 53 वे धर्म गुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देश अनुसार देश भर मेंबोहरा समाज द्वारा 'बीट द हीट' नामक इनिशिएटिव की शुरुवात की गई है जिसमे आम जन को  इन दिनों बढ़ती हुई गर्मी से राहत दिलाने के लिए कुछ न कुछ कोशिश की जाए। 

इसी के चलते उदयपुर में भी बोहरा समाज द्वारा शनिवार को इस इनिशिएटिव के तहत शहर के देहली गेट चौराहे पर गुजरने वाले लोगों को गर्मी से रहत दिलाने के इरादे से ठंडी छाछ पिलाई गई।  

इस मोके पर समाज के वरिष्ठजन शब्बीर मुस्तफा ने बताया की शनिवार को उनके और उनकी टीम द्वारा देहली गेट चौराहे पर लोगों को राहगीरों को ठंडी छाछ पिलाई गई। उन्होंने कहा की इसके पहले दिन उनका लक्ष 5300 ग्लास छाछ पिलाने का था।  उन्होंने कहा की आगे भी यहसिलसिला लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी हर 3 - 4 दिनों के अंतराल में उनके द्वारा लोगों को छाछ पिलाई जाएगी। 

उन्होंने ये भी कहा की उनका ही नहीं बल्कि सैयदना साहब की तरफ से भी आम अजान के लिए ये ही सन्देश है की वह ऐसी बढ़ती गर्मी में अपना ध्यान रखे और ज्यादा से ज्यादा घरों ,में रहें और जरुरत पड़ने पर ही बाहर  निकले वो सभी इंतजामों के साथ । उन्होंने कहा की शहरवासी सभी हमारे भाई बहन हैं इस मौके  पर जितना हो सकेगा हम उनकी सेवा करेंगे।  इस मौके  पर समाज के अली कौसर सहित अन्य मोतबीर लोग मौजूद रहे।  

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #BohraSamaj #BeatTheHeat #SyednaMufaddalSaifuddin #SummerRelief #HeatwaveRelief #DelhiGateUdaipur #CommunityService #UdaipurUpdates #LocalNews #RajasthanSummer #BohraCommunity

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News