दाऊदी बोहरा जमात और बोहरा यूथ संस्थान की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

अब्बास अली नाथ, ज़ाकिर पंसारी जमात के अध्यक्ष, सचिव जबकि लियाकत अमर, युसूफ आरजी बोहरा यूथ के अध्यक्ष, महासचिव चुने गए

 | 
Dawoodi bohra jamaat

नाज़नीन अली नाज़, जिया नाथ, सबा नाथ  और साहिल सफी का सम्मान

उदयपुर।  दाऊदी बोहरा जमात (रजि.) और बोहरा यूथ संस्थान की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बोहरा यूथ कम्युनिटी सेंटर में सम्पन्न हुई जहाँ दोनों संस्थान के चुने गए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

चुनाव कन्वीनर याकूब अली ज़हीर ने बताया की दाऊदी बोहरा जमात (रजि.) और बोहरा यूथ संस्थान के चुनाव हाल ही में सम्पन्न हुए जहाँ  दाऊदी बोहरा जमात (रजि.) और बोहरा यूथ संस्थान के कार्यकारिणी का सदस्यों का निर्विरोध चुना गया 

दाऊदी बोहरा जमात की कार्यकारिणी 

चुनाव कन्वीनर याकूब अली ज़हीर ने बताया की 23 सदस्यीय दाऊदी बोहरा जमात के अध्य्क्ष पद पर अब्बास अली नाथ जी वाला, उपाध्यक्ष पद पर मंसूर अली नाथद्वारा वाला, मंसूर अली शाह, सचिव पद पर ज़ाकिर अली पंसारी सह सचिव पद पर फ़ैयाज़ हुसैन इटारसी, अल्ताफ हुसैन खारागुड़ा वाला, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद हुसैन टोपी, अकाउंटेंट पद पर सरफ़राज़ हुसैन गुमानी, एग्जीक्यूटिव पद पर इस्माइल अली दुर्गा एवं शब्बीर हुसैन कुतब को चुना गया।  जबकि अब्बास अली कुराबड़, अबू तुराब ओड़ा, अली असगर खिलौना वाला, फरीदा मोटागाम वाला, फ़िरोज़ टीन वाला, हफ़ीज़ा बानू, खुर्शीद हुसैन पटवा, रेहाना जर्मन वाला, शब्बीर हुसैन भट्टा वाला, सिद्दीका राजनगर वाला, ताहिरा खोलिया वाला, तहमीदा हैदरी को चुना गया। 

बोहरा यूथ संस्थान की कार्यकारिणी 

Bohra Youth

चुनाव कन्वीनर याकूब अली ज़हीर ने बताया 10 सदस्यीय बोहरा यूथ संस्थान के अध्यक्ष पद पर लियाकत अमर, महासचिव पद पर युसूफ आरजी, सचिव पद पर सरफ़राज़ राजनगर, कोषाध्यक्ष पद पर हामिद हुसैन महू वाला चुने गए जबकि खुर्शीद हुसैन पटवा, मंसूर अली ओड़ा वाला, रज़िया मोटगांव, शाहिदा वागपुरा, शब्बीर हुसैन हबीब और ताहिरा खोलिया वाला को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। 

नाज़नीन अली नाज़, जिया नाथ, सबा नाथ  और साहिल सफी का सम्मान 

sahil safi, nazneen ali naaz and ziya nath

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया की इस अवसर पर अपनी योग्यता के बल पर विशेष उपलब्धि हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाले हाल ही में सुभद्रा कुमारी चौहान अवार्ड से सम्मानित कवियत्री और लेखिका नाज़नीन अली नाज़, सीए के नतीजों में ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR) में 4th पोजीशन हासिल करने वाले जिया नाथ, 34th पोज़िशन पर रहने वाली सबा नाथ और जेईई (मैन्स) में जिले में टॉप करने वाले साहिल सफी को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी के संरक्षक आबिद हुसैन अदीब, चेयरमेन कमांडर मंसूर अली बोहरा, दी उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बक के चेयरमैन फ़िदा हुसैन सफी, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ वकील अरुण व्यास उपस्थित थे। 

bohra youth

कार्यक्रम के अंत में दाऊदी बोहरा जमात के सचिव ज़ाकिर हुसैन पंसारी और बोहरा यूथ संस्थान के अध्यक्ष लियाकत अमर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।   
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News