बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेकर ओटोग्राफ लिए
 | 
himesh reshamiya

 उदयपुर, 11 दिसंबर 2024- पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में मंगलवार को बॉलिवुड सिंगर, म्यूसिक कंपोजर व अभिनेता हिमेश रेशमिया ने श्रीनाथजी मंदिर पहुंच कर  दर्शन किए। 

दर्शन के दौरान हिमेश के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। हिमेश रेशमिया मोती महल दरवाजे से होते हुए मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद रेशमिया श्री महाप्रभु जी की बैठक पहुंचे जहां मंदिर परंपरानुसार उपरना ओढाकर उनका स्वागत किया गया। 

हिमेश मोती महल परिसर पहुंचे जहां उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेकर ओटोग्राफ लिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News