राजसमंद 20 मई 2025। ज़िला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन में हडकम्प मच गया। कलेक्ट्रेट के आफिशियल इमेल आईडी पर कलेक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई जिसकी जानकारी कलेक्ट्री में स्थित एनआईसी कार्यालय से मिली।
इस धमकी भरे इमेल के बाद पुलिस व प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्ट्री को खाली कराया। कलेक्ट्री में प्रवेश के चारों गेट को बंद करते हुए आवाजाही रोक दी।
इस दौरान कलेक्टर बालमुकुंद असावा, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, एएसपी महेन्द्र पारिक, डीवाईएसपी विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व रेस्क्यू टीमों ने कलेक्ट्री में सर्च अभियान चलाया।
राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार आज कलेक्ट्रेट के ऑफिशियल इमेल पर कलेक्ट्रेक को बम से उड़ाने की धमकी भरा इमेल मिला। उसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हुआ, कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया गया। ओर पुलिस जाप्ता मौके पर बुलाया व सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
साथ ही सिविल डिफेंस की टीम, नगर परिषद् की फायर ब्रिगेड, एम्बूलेंस सभी को मौके पर बुलाया गया। इसके अलावा मौके पर डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया कलेक्ट्री के तीन मंज़िला इमारत में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि मेल कहाँ से आया। पुलिस उपकरणों की सहायता से भी कलेक्ट्री परिसर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal