शक्ति नगर स्थित बोटलनेक को हटाया

नगर निगम ने शक्ति नगर से सूरजपोल को जोड़ने वाली बोटलनेक को हटाने का काम शुरू किया 

 | 
shaktinagr bottle neck removed

उदयपुर में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद शहर की बोटलनेक को हटाने का अभियान भी चलाया जा रहा है इसके तहत पिछले दिनों उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से फतेहपुर में बोटलनेक को हटाया गया था इस तरह उदयपुर के शक्ति नगर से सूरजपोल को जोड़ने वाली बोटलनेक को भी हटाने का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। 

इसके तहत नगर निगम ने शक्ति नगर मैं एक दुकान को ध्वस्त किया है वही बोटलनेक की जद में आने वाले दूसरे मकान मालिकों को भी 24 घंटे में मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं।  

आपको बता दे की नगर निगम से पीछे की तरफ रोड को शक्ति नगर में रोड से जोड़ने के लिए बीच में आ रही बोटलनेक पर कई सालों से मंथन चल रहा था जिस पर यह काम शुरू हो गया है। निगम की टीम ने दुकान ध्वस्त कर बोटलनेक खोलने का काम शुरू कर दिया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News