क्रिकेट सीखने की चाहत में परिजन को बिना बताये प्रतापगढ़ से उदयपुर आया बालक

कोच ने सुखेर थाने में परिजनों को बुलाकर बच्चे को उनके सुपुर्द किया

 | 
cricket

उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में 11 वर्षीय बालक प्रतापगढ़ निवासी सार्थक लबाना को क्रिकेट प्रशिक्षण के नाम पर कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर उदयपुर ले आया।

बच्चे ने जब क्रिकेट प्रशिक्षक शाहरुख खान को कॉल कर खेल गांव आने की जानकारी दी जिस पर पूछने पर सार्थक ने 11 वर्षीय व अकेला होना बताया जिस पर कोच ने उनको खेल गांव में रुकने को व गार्ड को कॉल कर बच्चे का ध्यान रखने का कहा। 

बच्चे से बात कर कुछ जानकारी प्राप्त करने का कोशिश की परंतु बच्चा डरा सहमा होने के कारण कुछ बता नहीं पा रहा था बच्चे के भुखा होने पर भोजन की व्यवस्था की । बेग में आधार कार्ड व स्कूल का नाम ज्ञात कर स्कूल से पेरेंट्स का नंबर लेकर उन को सूचित किया।  

कोच ने उदयपुर के सुखेर थाने में परिजनों को बुलाकर बच्चे को उनके सुपुर्द किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News