कार की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत

उपचार के दौरान उदयपुर के एमबी अस्पताल में मौत 

 | 
accident

उदयपुर 10 अक्टूबर 2022 । संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले के नगर मोड कोटा रोड के समीप अज्ञात कार ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वे गंभीर घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अभिषेक और करण गाड़ीलोहार शहर से अपने घर की तरफ लौट रहे थे तभी अचानक अज्ञात कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर दोनों गंभीर घायल हो गए और उन्हें महाराणा भोपाल चिकित्सालय उदयपुर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान करण पिता कमल गाडी लोहार उम्र 16 वर्ष  की मौत हो गई । 

मृत युवक की एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News