12 साल के बच्चे की नदी में डूबने से मौत

दोस्तों के साथ नहाने गया था बच्चा, प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आयड़ नदी का मामला

 | 
ACCIDENT

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आयड़ नदी में बीती रात 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बच्चा साथी दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। गहराई में जाने से बच्चा नदी में डूब गया। साथी बच्चों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और प्रतापनगर थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।

बीती रात सिविल डिफेंस की 10 सदस्यीय टीम ने रात 11 से देर रात 2 बजे सर्च आपरेशन चलाकर बच्चे की तलाश की लेकिन सफलता ​नहीं मिली। फिर दूसरे दिन गुरुवार सुबह 6:30 बजे सिविल डिफेंस की 8 सदस्यीय टीम ने तलाश शुरू की। घटना स्थल से करीब 1.5 किमी की दूरी से बच्चे के शव को बरामद किया गया। जिसे बाहर निकालकर सरकारी एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में ​रखवाया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार 12 वर्षिय दीपक शर्मा पिता अशोक शर्मा निवासी दक्षिणी सुंदरवास आदर्श नगर बुधवार को स्कूल से आने के बाद दोपहर 3:30 बजे दोस्तों के साथ घूमने निकला लेकिन देर शाम परिजनों को बच्चे के दोस्तों के जरिए घटना की जानकारी मिली। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर बच्चे की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News