Udaipur Times, BRICS Tourism Minister Meeting Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर मे भारत की अध्यक्षता में BRICS पर्यटन मंत्रियों की बैठक में BRICS पर्यटन मंत्रियों के घोषणापत्र को पारित किया गया। यह जयपुर घोषणापत्र BRICS सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण ढांचा साबित होगा। BRICS Meeting Jaipur
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। यह 2026 में भारत की अध्यक्षता में BRICS पर्यटन ट्रैक का समापन था। जिसे ‘अनुकूलनीयता, नवाचार, सहयोग और संवहनीयता का निर्माण’ विषय के तहत चलाया जा रहा है। BRICS Tourism Minister Meeting Jaipur
जयपुर घोषणापत्र भारत की अध्यक्षता में BRICS पर्यटन कार्य समूह के चार विषयगत प्राथमिकताओं पर किए गए कार्य को दर्शाता है। ये प्राथमिकताएं हैं - AI और पर्यटन, सतत और जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन कौशल और क्षमता निर्माण तथा पर्यटन आदान-प्रदान और निर्बाध यात्रा सुविधा। BRICS Meeting Jaipur
BRICS पर्यटन मंत्रियों के सर्वसम्मति से अपनाए गए घोषणापत्र में पर्यटन में जिम्मेदार, सुरक्षित और मानव-केंद्रित AI तथा डिजिटल प्रौद्योगिकियों की परिवर्तनकारी क्षमता को स्वीकार किया गया है। इसमें पर्यटन योजना, गंतव्य प्रबंधन, आगंतुक सेवाओं, बहुभाषी संचार और यात्रा सुविधा में सहयोग पर बल दिया गया है। BRICS Tourism Minister Meeting Jaipur
यह सतत और समुदाय केंद्रित पर्यटन, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, पर्यटन निवेश और अवसंरचना, विविध पर्यटन उत्पादों के विकास और संवर्धन, निरंतर कौशल विकास और उन्नयन, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच भागीदारी, पर्यटन डेटा और आंकड़ों के आदान-प्रदान, सर्वोत्तम प्रथाओं की साझीदारी तथा ब्रिक्स सदस्य देशों की अवाम के बीच मजबूत संबंधों पर जोर देता है। BRICS Tourism Minister Meeting Jaipur
बैठक में शेखावत ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत की ओर देश की यात्रा में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें विकास को प्रमुख आर्थिक केंद्रों से आगे, कस्बों, गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक ले जाने की अनूठी क्षमता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन होटल और होमस्टे, टैक्सी आपरेटरों, गाइडों, कारीगरों, बुनकरों, किसानों, उद्यमियों और लाखों परिवारों के लिए अवसर पैदा करता है जिनकी आजीविका प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर इस क्षेत्र से जुड़ी हुई है। BRICS Meeting Jaipur
पर्यटन मंत्रियों की बैठक के दौरान ही भारत ने ब्राजील, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और UAE के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों ने संबंधित मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत और पर्यटन सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। BRICS Tourism Minister Meeting Jaipur
जयपुर में पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक के हिस्से के तौर पर मंत्रियों और प्रतिनिधियों को पारंपरिक कला, शिल्प और समुदाय आधारित पर्यटन पहलों को प्रदर्शित करने वाले क्यूरेटेड अनुभव दिखाए गए। BRICS Meeting Jaipur
शनिवार, 22 अगस्त को मंत्री और प्रतिनिधि हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किला समेत जयपुर के कुछ प्रतिष्ठित विरासत स्थलों का दौरा करेंगे, जिससे उन्हें शहर की समृद्ध वास्तुकला, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को अनुभव करने का अवसर मिलेगा। BRICS Meeting Jaipur
बैठक में BRICS के नौ सदस्य देशों ने भाग लिया। इसमें गुस्तावो कोस्टा फेलिसियांडो (पर्यटन मंत्री, ब्राजील), रजा सालेही अमीरी (सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री, ईरान), पेट्रिशिया डी लिले (पर्यटन मंत्री, दक्षिण अफ्रीका) और महामहिम अब्दुल्ला बिन तऊक अल मारी (अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री, UAE) शामिल थे। साथ ही चीन, इथोपिया, इंडोनेशिया और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख भी बैठक में मौजूद थे। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार, संयुक्त सचिव हरिकिशोर एस. तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। BRICS Tourism Minister Meeting Jaipur
