सड़क पर अतिक्रमण कर बनाई सीढ़ियों को निगम ने तोड़ा

नगर निगम कर रहा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई

 | 
encroachment removed

उदयपुर 18 अक्टूबर 2024 । नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में गुरुवार को भी सुंदरवास क्षेत्र में अतिक्रमि द्वारा सड़क पर निर्मित सीढ़ियों को तोड़कर अतिक्रमण से मुक्त किया गया।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम द्वारा कई बार स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को अपने स्तर पर हटाने की अपील की जा चुकी है इसके उपरांत भी शहर में कई स्थानों पर अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। 

इसी को लेकर निगम द्वारा बार-बार कार्रवाई कर की जा रही है। गुरुवार को भी खेमपुरा ग्लास फैक्ट्री क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण कर सीढ़ियों का निर्माण किया गया था। इस निर्माण के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में समस्या हो रही थी। जिस पर निगम ने कार्रवाई करते हुए सीढ़ियों को तोड़ कर पुनः सड़क को चौड़ा किया गया।

इस दौरान मौके पर  पुलिस निरीक्षक मांगी लाल डांगी, सहायक नगर नियोजक सुचिता कोठारी, विजय डामोर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, नगर नियोजक सहायक गोवर्धन कुमावत एवं वरिष्ठ सहायक जितेंद्र मेघवाल के साथ प्रताप नगर थाने का पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News