उदयपुर केंद्रीय कारागृह में भाइयों को बहनों ने बंधी राखी, सलाखों के उस पार भाई को देख भर आईं आंखें

बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मुंह मीठा करवाया और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए जल्द जेल से बाहर आने की प्रार्थना की

 | 
Raksha Bandhan celebration at Udaipur Jail

 

Udaipur Times News, Raksha Bandhan Celebration Udaipur- उदयपुर 28 अगस्त 2026 । रक्षाबंधन के पर्व पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर स्नेह और विश्वास का धागा बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती है।

लेकिन उदयपुर के केंद्रीय कारागृह में इस बार रक्षाबंधन का नजारा भावुक कर देने वाला रहा। बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं।

हाथों में राखी और मिठाई लेकर पहुंची बहनों के चेहरों पर भाई से मिलने की खुशी तो थी, लेकिन जैसे ही सामने सलाखों के पीछे खड़े भाई नजर आए, कई बहनों की आंखें भर आईं। Raksha Bandhan Celebration at Central Jail 

बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मुंह मीठा करवाया और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए जल्द जेल से बाहर आने की प्रार्थना की।

कई भाई लंबे समय से जेल में बंद हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं जो कुछ दिन पहले ही जेल पहुंचे हैं। रक्षाबंधन के इस मौके पर बहनों ने भाइयों से रक्षा का वचन लिया, वहीं भाइयों ने भी अपनी गलतियों से सबक लेकर बुराइयों को छोड़ने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान कई बहनें अपने भाई को राखी बांधते हुए भावुक हो गईं और रोने लगीं। भावुक हुई बहनों को जेल प्रहरियों ने संभाला। Udaipur News

कई छोटी बहनें भी परिवार के साथ अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। भाई और बहन के बीच राखी बांधने के इन भावुक पलों को देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक नजर आए। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

परिजनों के बैठने के लिए टेंट लगाकर छाया का इंतजाम किया गया, वहीं पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई। सेल में बंद बंदियों को भी मुलाकात कक्ष में भी उनकी बहनों से मिलवाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News