उदयपुर के इस पहाड़ी इलाके मे जल्द दौड़ेगा BSNL 4G नेटवर्क, ग्राम पंचायत ने दी 2,000 वर्ग फीट भूमि

 | 
BSNL 4G Network paraya ki bhagal

 

 

Udaipur Times, BSNL 4G Network in Hilly Area, Udaipur News: उदयपुर के पराया की भागल मे पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण लंबे समय से नेटवर्क समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। BSNL के 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत गांव में मोबाइल टावर स्थापित किया जाएगा। BSNL 4G Network in Hilly Area

पराया की भागल के साथ बड़गांव उपखंड के पीपड़, कुंडल और तुला गांवों को भी परियोजना के तहत चिन्हित किया गया है। पराया की भागल में टावर लगाने के लिए BSNL द्वारा भूमि की मांग की गई थी, लेकिन बिलानाम भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रक्रिया अटकी हुई थी। Paraya ki Bhagal 

मामले में जांच के बाद ग्राम पंचायत द्वारा आबादी भूमि में से 2,000 वर्ग फीट भूमि का निःशुल्क पट्टा तत्काल जारी किया गया। विकसित भारत सेवा सेतु अभियान के तहत बड़गांव में आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर, तहसीलदार हितेश त्रिवेदी एवं विकास अधिकारी अजीत मीणा की मौजूदगी में पट्टा बीएसएनएल प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया। BSNL 4G Network in Hilly Area

उपखंड अधिकारी के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी रामा ने मौके पर ही पट्टा जारी करने की कार्रवाई पूरी की।

अब BSNL द्वारा शीघ्र ही टावर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। टावर शुरू होने के बाद क्षेत्र की करीब 2 हजार की आबादी को बेहतर 4G नेटवर्क सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों सहित ई-मित्र, ऑनलाइन शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आईटी आधारित सेवाओं को तेज और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News