स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का ग्राहकों को तोहफा

 | 
BSNL Offer

 

Udaipur Times, BSNL Offer: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए किफायती और सुविधाजनक दूरसंचार सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, मोबाइल कनेक्टिविटी, भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग तथा मनोरंजन के लिए ओटीटी  सेवाओं का लाभ शामिल है। BSNL Offer

BSNL के नए प्लान 1 हजार 111 ऑफर के तहत ग्राहकों को 200 mbps हाई-स्पीड इंटरनेट, 5 हजार GB डेटा, भारत में किसी भी नंबर पर 24x7 अनलिमिटेड कॉलिंग, Dual-Band WiFi ONT तथा एक कनेक्शन के साथ अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। इनमें जियो HotStar, सोनीलिव, G5, लोयनस्टेज प्ले, शिमारोमी, हंगामा प्ले आदि मनोरंजन सेवाएं शामिल हैं। इस प्लान को तेज स्ट्रीमिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। BSNL Offer

लॉन्च ऑफर में हर महीने 88 रुपये की बचत

ब्रॉडबैंड प्लान पर विशेष लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को शुरुआती छह महीनों तक हर महीने 88 रुपये की बचत का लाभ मिलेगा। नियमित 1199 प्रतिमाह के मुकाबले यह ऑफर 1111 प्रतिमाह से शुरू होता है। इस प्रकार ग्राहक हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT मनोरंजन का लाभ विशेष कीमत पर उठा सकते हैं। BSNL Offer

मोबाइल ग्राहकों के लिए 1 रुपये का फ्रिडम प्लान

BSNL ने नए मोबाइल ग्राहकों के लिए 1 रूपये FRC-1 फ्रिडम प्लान भी प्रदर्शित किया है। इस ऑफर में निःशुल्क सिम के साथ भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रतिदिन 1 GB डेटा तथा 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे। प्लान की वैधता 24 कैलेंडर दिवस है। यह ऑफर 12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 की अवधि तक लागू रहेगा। BSNL Offer

ग्राहक नया BSNL प्राप्त करने अथवा अपना मौजूदा नंबर BSNL नेटवर्क पर पोर्ट कराने के लिए नजदीकी BSNL उपभोक्ता सेवा केंद्र एवं अधिकृत BSNL रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं। BSNL Offer

2399 रुपये के प्रीपेड प्लान में 412 दिनों तक वैधता

BSNL ने 2399 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी स्वतंत्रता दिवस विशेष ऑफर के रूप में प्रदर्शित किया है। इस प्लान में 365 दिनों की मूल वैधता के साथ अतिरिक्त 47 दिनों की वैधता, यानी कुल 412 दिनों की वैधता दी जा रही है। इसके साथ ग्राहकों को प्रतिदिन 2 GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन तथा अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग का लाभ मिलता है। यह ऑफर 12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 की अवधि तक लागू रहेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में FTTH विस्तार के लिए BSNL का स्मार्ट कॉम्बो ऑफर

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट एवं मनोरंजन सेवाओं से जोड़ने की दिशा में BSNL की नई पहल है। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में FTTH (फाइबर टू दी होम कनेक्शनों को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक परिवारों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से आकर्षक विनिंग कॉम्बो पेश किया गया है। इस पहल के अंतर्गत 259 रूपये का रूरल एन्ट्री प्लान और 199 रूपये का ओटीटी एड एंड ऑन (₹100 एड एंड ऑन/G5 एंड जीयो हॉट स्टार) ग्राहकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी कॉम्बिनेशन है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में FTTH की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट और मनोरंजन सेवाएं एक साथ उपलब्ध कराना है। 259 रूपये में रूरल एन्ट्री प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, निःशुल्क इंस्टॉलेशन एवं मॉडेम दिया जा रहा है। BSNL Offer

ज्यादा दिन, ज्यादा डेटा, ज्यादा आजादीका संदेश

BSNL ने इन स्वतंत्रता दिवस ऑफरों के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक डेटा और मनोरंजन की सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। कंपनी के अभियान में हर देशवासी का गर्व, बीएसएनएल के साथऔर ज्यादा दिन, ज्यादा डेटा, ज्यादा आजादीजैसे संदेशों के माध्यम से देशभर में विश्वसनीय और किफायती संचार सेवाओं को प्रोत्साहित किया गया है। BSNL Offer

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News