चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, साथी को थमाई स्टीयरिंग
पाली ज़िले के देसूरी क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब चलती बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ी। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस की स्टीयरिंग साथी को थमा दी, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूरी घटना बस के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई।
दरअसल इंदौर से जोधपुर जा रही जैन ट्रैवल्स की बस गुरुवार सुबह करीब 6 बजे केलवा-राजनगर के पास पहुँची थी। बस को 36 वर्षीय सतीश राव चला रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने फौरन साथी चालक को स्टीयरिंग पकड़ा दी और खुद बगल की सीट पर बैठ गया।
करीब 15–20 मिनट बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ी और वह सीट पर ही लुढ़क गया। साथी चालक और स्टाफ ने उसे तुरंत देसूरी के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर की मौत हार्ट अटैक से हुई। हादसे का पूरा दृश्य बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यात्रियों ने ड्राइवर की सूझबूझ को सराहा, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।
#BusDriver #HeartAttack #CCTVFootage #JainTravels #IndoreToJodhpur #RoadSafety
