बिज़नेस कम फन फेयर 2024 शुरू


बिज़नेस कम फन फेयर 2024 शुरू

प्रवेश निःशुल्क,रात 9 बजे तक चलेगा

 
business cum fun fair 2024

उदयपुर 27 जनवरी 2024। बोहरा यूथ की महिला इकाई बोहरा यूथ गर्ल्स विंग द्वारा आयोजित बिज़नेस कम फन फेयर 2024 (Business cum fun fair 2024) बोहरवाड़ी स्थित जमाअत खाना में कल 27 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे शुरू हो गया। 

शिक्षाविद विजयलक्ष्मी चौहान ने किया उद्घाटन 

बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की अध्यक्ष सकीना दाऊद ने बताया कि बिज़नेस कम फन फेयर 2024 का उद्घाटन शिक्षाविद विजयलक्ष्मी चौहान द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर बोहरा यूथ संस्थान, दाऊदी बोहरा जमाअत, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी कम्युनिटी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें। इस दौरान गर्ल्स विंग की सदस्याओं ने हम होंगे कामयाब गीत भी प्रस्तुत किया।  

Business cum fun fair 2024

मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी चौहान ने मेले में लगी सभी स्टाल्स का अवलोकन करने के बाद बोहरा युथ गर्ल्स विंग की इस पहल को मुक्तकंठ से सराहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की वह बोहरा युथ मूवमेंट से शुरू से जुडी हुई है।  उन्होंने कहा कि आज महिलाए हर क्षेत्र में आगे है और पुरुषो से कहीं अधिक तरक्की कर रही है।  उन्होंने कहा की जहाँ महिला है वहां मानवता है।   

Business fun fair

आपको बता दे कि मेले के मुख्य स्पॉन्सर दी उदयपुर अर्बन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड है। जबकि इसके अतिरिक्त अन्य स्पांसर ग्रांड फतह, इक़रा एजुकेशन, सादिक़ अली मुल्ला अली मोहम्मद एंड संस, स्टार केमिकल्स, एम ए एच राजनगरवाला तथा मीडिया पार्टनर उदयपुर टाइम्स है। 

business cum fun fair 2024

बिज़नेस कम फन फेयर 2024 (Business cum fun fair 2024) की संयोजक नसीम रस्सावाला और सोफिया डीएम ने बताया की मेले में खाने पीने की स्टॉल के साथ साथ बुटीक, ज्वेलरी, पर्स, बैग्स, हाउसहोल्ड आइटम्स,परफ्यूम्स इत्यादि की स्टॉल लगवाई गयी है। 

business cum fun fair 2024

वहीँ बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की सदस्य माजिदा ओकासा और ज़ाहिदा ओड़ावाला ने बताया कि बिज़नेस कम फन फेयर 2024  में मनोरंजन हेतु विभिन्न गेम्स, हाऊजी, क्विज का आयोजन किया जाएगा। जिनके विजेताओं को पारितोषिक भी दिया जा रहा है जाएगा।
      
बिज़नेस कम फन फेयर 2024 (Business cum fun fair 2024) में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।  मेला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और रात 9 बजे तक चलेगा।  

इनकी रहेगी स्टॉल्स 

The Ladies Corner 
Choco Bliss by Shaheen Batliwala 
RV Perfumeries 
Kids Rainbow Pre school 
Divine Boutique 
Gulabji Kassam ji. 
Creative Ripples by Afiya Peepawala 
Batul's Creation by Sophia 
Artist ‘O’ Craft by Mumtaz Safy 
Fakhri Catering 
Sakinah Stores 
World Of Atara 
SK Kids Wear by Samina 
Honey @ Home By Siddika Alam 
Icy Treats Paradise  
Bohra Bags & Goat Aravali Farmland 
Fashion World 
Taj Boutique Dress Materials 
The Hobby Uncle 
Mumbai Stock
Urban Farms Udaipur 
Tasty Paani Pooris by Fatima Amar
Desi Chatkara by Afreen Waglawala

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal