राखी पर उदयपुर के बाजारों मे नजर आई रौनक

 | 
Udaipur Local market

 

Udaipur Times, Rakshabandhan 2026, Udaipur Market: कल देशभर मे भाई बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने के लिए बहने अपनी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर बदले मे अपनी रक्षा का वचन मांगेगी। Rakshabandhan 2026

udaipur rakhi market

भाई बहन के इस पवित्र पर्व के एक दिन पहले उदयपुर के बाजारों मे चारों तरफ रौनक ही रौनक नजर आई। बाजार मे राखी, मिठाइयां, ड्राइ फ्रूट्स, कपड़े, ज्वेलरी और गिफ्ट शॉपस की दुकानों पर खासी ग्राहकी देखी गई। Udaipur Market

udaipur rakhi market

उदयपुर के सभी प्रमुख बाजारों हाथीपोल, बड़ा बाजार, सुरजपोल, सिन्धी बाजार, धानमंडी, दिल्ली गेट, मालदास स्ट्रीट, अशोक नगर, शक्ति नगर और उपनगरी हिरणमगरी के बाजारों मे चहुंओर रौनक नजर आई। Udaipur Market

udaipur rakhi market

10 रुपए से लेकर 750 रुपये तक की राखी उपलब्ध है बाजारों मे

udaipur rakhi market

उदयपुर के सुरजपोल, अस्थल मंदिर, धानमंडी और हाथीपोल जैसे बाजारों मे जहां 10 रुपये से 200 रुपये तक की राखी उपलब्ध है। वहीं अशोकनगर मैन रोड और शक्तिनगर कॉर्नर जैसे बाजारों मे 20 रुपये से लेकर 750 रुपये तक की फैन्सी रखियाँ उपलब्ध है। Rakshabandhan 2026

Gen Z के बीच Evil Eye राखी हो रही लोकप्रिय

Evil Eye Rakhi for Gen Z

अशोक नगर मैन रोड स्थित राखी शॉप कीपर ओमेश ने बताया की वैसे तो हर साल राखी की डिजाइन मे बदलाव आता रहता है। इस बार बाजार मे Gen Z के बीच Evil Eye राखी काफी लोकप्रिय हो रही है। इसकी कीमत लगभग 400 से 750 रुपये तक है। Rakshabandhan 2026

udaipur rakhi market

अशोक नगर मैन रोड एक अन्य व्यापारी भूपेश ने बताया की इस बार बाजार मे काफी नई नई डिजाइन की राखियाँ उपलब्ध है हालांकि कई लोग अभी भी परंपरागत राखियों मे दिलचस्पी दिखा रहे है। Rakshabandhan 2026  

udaipur rakhi market

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News