उदयपुर के कैडेट आर्यश्रेष्ठ नाथ चौहान ने प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया

आर्यश्रेष्ठ नाथ चौहान मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में विज्ञान महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं

 | 
Arya Shreshth nath chouhan

उदयपुर के 6 राज एयर स्क्वाड्रन के कैडेट सार्जेंट आर्य श्रेष्ठ नाथ चौहान ने दिल्ली में 27 जनवरी को होने वाले प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया। आर्यश्रेष्ठ नाथ चौहान मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में विज्ञान महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।

राजस्थान एयर विंग से  2 कैडेट का चयन हुआ है,उनमें से वे उदयपुर से अकेले एयर विंग से प्रधानमंत्री रैली में है। करिअप्पा परेड ग्राउंड दिल्ली में होने वाली इस प्रधानमंत्री रैली में भारतीय कैडेट्स के साथ 24 अन्य देश के कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया।

Arya Shreshth nath chouhan

आर्यश्रेष्ठ नाथ लगातार 6 महीने की लगन और कड़े प्रयास से पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। अक्टूबर में होने वाले चयन की प्रक्रिया शुरू हुई, कुल पांच चरणो के प्रशिक्षण के बाद उन्हें चुना गया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News