नीमच खेड़ा में पैंथर के लिए लगाया पिंजरा

पिछले एक साल से पैंथर की चहलकदमी से क्षेत्रवासी खासे परेशान है
 | 
cage for panther

उदयपुर 7 जनवरी 2025। नीमच खेड़ा परशुराम कॉलोनी के रियासी इलाके में पिछले 1 साल से पैंथर की चहलकदमी से क्षेत्रवासी खासे परेशान है। शाम 5 बजे बाद घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शाम को कभी भी पैंथर क्षेत्र में अचानक से नजर जाता है। रात CCTV में कैद हुई पैंथर पिंजरे के ऊपर आनंद लेता नजर आया। हालाँकि पैंथर पिंजरे में जाकर वापिस आराम से बाहर भाग निकल गया। 

panther

पूर्व पार्षद अली असगर कहना है कि क्षेत्र के पास ही फारेस्ट विभाग की बाउंड्री है जहाँ से पैंथर आए दिन क्षेत्र में आ जाता है। पिछले कई महीनों से इस तरह की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों की सुनने वाला कोई नहीं है। रात होते ही पैंथर क्षेत्र में आ जाता है। 

panther

क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग बाउंड्री वॉल को उच्चाई पर ले जाए या फिर तार लगाकर आमजन की पुख्ता सुरक्षा के इंतज़ामात करें। क्योंकि किसी दिन बड़ी घटना दुर्घटना हो गई तो उसके जिम्मेदार कौन होगा?  महिलाओं का कहना है कि शाम को बच्चे घर के बाहर खेलते रहते है और कई बार पैंथर आ जाता है ऐसे में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों ने मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News