देवला में मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए चलाया अभियान

राज्य स्तर की टीम और CMHO ने किया निरीक्षण 
 | 
Health  Inspection

कोटडा के देवला क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए देवला के पाटिया, घाटा, बाडादेव और सती का खेत में पिछले छः दिनों में प्रत्येक क्षेत्र में 4 टीमों द्वारा 1216 घरों का सर्वे किया गया। 2916 लोगों की जांच की गयी जिसमें बुखार के 359, सर्दी खांसी के 174, उल्टी दस्त के 154 और अन्य 626 रोगी मिले जिन्हें चिकित्सालय भेजकर उपचार किया गया। 374 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई गई। 391 स्थानों पर एम एल ओ डाला गया। 239 जगहों पर पायरेथ्रम का छिड़काव किया गया। 1216 पेमपेलेट बांटकर बीमारियों से बचाव हेतु जागरूकता किया गया।

सीएमएचओ डॉ बामनिया ने बताया कि  जयपुर से आई टीम और बीसीएमओ कोटडा डॉ शंकर चोहान के साथ क्षेत्र में निरीक्षण किया। बीमार लोगों के घरों में जाकर समझाईस कर उन्हें सरकारी चिकित्सालय में उपचार करवाने के लिए भेजा। आशाओं और एएनएम को लेकर सर्वे कार्य का भौतिक सत्यापन किया। 

मौसमी बीमारियों से प्रभावित क्षेत्र पाटिया,घाटा,बाडादेव,सती का खेत और सांभरमाल में केम्प लगाकर लोगों का उपचार किया गया।बैस केम्प में छः दिनों में 1252 लोगों का उपचार किया जिसमें बुखार के 380, सर्दी खांसी के 228, उल्टी दस्त के 115 और अन्य 370 रोगियों का उपचार किया गया।282 रोगियों की ब्लड स्लाइड बनाई गई। जागरूकता के लिए 870 पोस्टर,पेम्पेलेट बांटे गए।

सीएमएचओ डॉ बामनिया ने कोटडा में सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश नहीं देने के निर्देश जारी किए। प्रतिदिन सर्वे कर रिपोर्ट जिला स्तर पर देने के निर्देश दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News