टाउन हॉल इलाके में पेट्रोल पंप पर कार में लगी आग

कोई जनहानि नहीं लेकिन कार का इंजन पूरी तरह जल कर खाक 

 | 
Car

उदयपुर 10 मई 2024 । शहर के टाउनहॉल इलाके में बने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आई एक कार में आग लग गई। दिन दहाड़े हुई इस घटना सें इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया लेकिन कुछ ही देर मे आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार घटना के दौरान कोई जनहानि की कोई बात सामने नहीं आई हालांकि घटना के दौरान कार का इंजन पूरी तरह जल कर खाक हो गया।

burning car

हुआ यूं की एक कार में एक परिवार टाउन हॉल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा था। वहां पहुँचने के बाद ड्राइवर कार घुमा रहा था की अचानक कार के इंजन सें उसे धुंआ आते हुए देखा जिस पर उसने तुरंत कार को रोक दिया और सभी लोग कार के बाहर आ गए। तो वहीं पास मै मौजूद सर्विस सेंटर के मालिक ने वहां लगे वाटर पंप की मदद सें आग को बुझा दिया। बताया गया की कार में बैठे लोगों में बच्चे भी शामिल थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News