इनोवा कार ट्रक से टकराई 1 की मौत, 5 घायल

शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था परिवार

 | 
innova

उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर एक इनोवा कार ट्रक से जा टकराई। इस दौरान इनोवा कार में सवार जिसमें 1 की मौत हो गई वहीं 5 घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए ज़िला में लाया गया। 

innova

जानकारी के अनुसार  एक ही परिवार के सदस्य इनोवा कार से अहमदाबाद से सांवलिया जी में शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान टीड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीपवर्ती पुलिया पर आगे चल रहा ट्रक रोंग साइड में घुमा दी। इससे पीछे चल रही इनोवा सीधी ड्राइवर साइड से अंदर घुस गई।

इनोवा के खलासी साइड में बैठे शान्तिलाल पिता मांगीलाल जैन (57) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों और शव को जिला अस्पताल रेफर करवाया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News