युवक को कुचलने वाले कार चालक की गिरफ़्तारी नहीं होने पर रोष

मेनारिया समाज द्वारा जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया गया

 | 
protest

उदयपुर शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व नशे में धुत कार चालक ने मेनारिया समाज के युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के  2 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक आरोपी कार चालक कुशाल जैन की गिरफ्तारी नहीं होने से मेंनारिया समाज में रोष व्याप्त हो गया। इसी को लेकर बुधवार को मेनारिया समाज द्वारा जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया गया। 

विप्र सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया ने बताया कि पुरोहितों की मादडी में रहने वाले दिनेश मेनारिया दो दिन पूर्व रात 8:30 बजे ठोकर चौराहे पर अपने दोस्तों का इंतजार कर रहे थे। तभी नशे में धुत कार चालक कुशाल जैन तेज गति से आया और सबको कुचल दिया। इस हादसे में दिनेश मेनारिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी कुशाल जैन को गिरफ्तार नहीं किया है। 

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो और राज्य सरकार उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजा साथ ही उनकी पुत्री की उचित शिक्षा की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि दोशी कार चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News